विधायक कोठारी की पहल रंग लाई, भीलवाड़ा की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) शहर की जर्जर सड़कों से राहत दिलाने के लिए विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल पर नगर विकास न्यास ने अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया है। शहर को चार खंडों में बांटकर गड्ढामुक्त अभियान तेज किया जाएगा, जिससे कार्यों की मॉनिटरिंग और गति दोनों बढ़ेगी।
विधायक कोठारी ने पांसल चौराहे से 100 फीट रोड तक चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। लंबे समय से खराब इस सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।
उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से चारभुजा मंदिर, शारदा चौराहा, सर्किट हाउस व मिर्ची मंडी रोड पर भी शीघ्र कार्य शुरू होगा। अधिकारियों को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।